लुधियाना, 27 अगस्त। लुधियाना के एसबीएस नगर में पड़ते ठेके के अहाते मे गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का अहाते के पास बैठे कुछ नौजवानों के साथ झगड़ा हुआ जिसके बाद किसी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी जोकि युवक को लगी और उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है जिसके लिए पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक के परिवार के सदस्यों के मुताबिक मृतक वीरेंद्र अपने दोस्त के साथ अहाते आया था और वहां मौजूद कुछ नौजवानों के साथ किसी बता को लेकर उसका झगड़ा हो गया और गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है जिसके सीसीटीवी की भी मदद ली जाएगी। और इस सब में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
