Monday , 2 November 2026

अशोक तंवर ने तले पकोड़े और कार्यकर्ताओं को खिलाए

फतेहाबाद मे पकोड़े की दुकान पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, उन्होंने खुद पकोड़े तलकर कार्यकर्ताओं को खिलाए। पत्रकारों के पकोड़े तलने ‘के पीछे मकसद के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा बीजेपी के टॉप लीडरों के मुताबिक पकोड़े तलना एक रोजगार है, हम भी उसी रोजगार की तलाश कर रहें है। भाजपा पर निशाना साधते हुए तंवर ने पकोड़े तलने को रोजगार नहीं बल्कि मज़बूरी बताया।
अपनी साईकिल यात्रा के बारे में तंवर ने कहा कि हरियाणा बचाने और परिवर्तन लाने की जो मुहीम हमने शुरू की है लोगों ने उसमे हमारा साथ दिया है अब जहाँ जहाँ साईकिल का पहिंया जाएगा वहाँ वहाँ सफाया होता जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *