चंडीगढ़/अम्बाला, 23 जनवरी:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अथक प्रयासों से अम्बाला छावनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश सरकार ने 4.26 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है। यह फैसला छावनी क्षेत्र के निवासियों और वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीते वर्ष जून माह में पीडब्ल्यूडी द्वारा दस सड़कों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा गया था, जिसे अब जनवरी 2025 में मंजूरी मिली है। इन सड़कों की मरम्मत कार्य से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी होगा।
मरम्मत के लिए चयनित सड़कें
मरम्मत के तहत शामिल सड़कों में पंजोखरा साहिब से धीरा माजरा, नारायणगढ़ हाईवे से बरनाला और मंडौर, टुंडला से स्थानीय मंडी, एफसीआई गोदाम के पास रंगिया मंडी-नन्हेड़ा रोड, शाहपुर से मच्छौंडा, और जीटी रोड से मच्छौंडा तक की सड़कें शामिल हैं।
रिंग रोड और अन्य परियोजनाएं
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में अम्बाला छावनी में रिंग रोड जैसी बड़ी परियोजना पर भी काम हो रहा है। 1500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 40 किमी लंबी यह रिंग रोड पांच नेशनल हाईवे को जोड़ेगी और छावनी में ट्रैफिक का दबाव कम करेगी।
इसके अतिरिक्त, टांगरी बांध रोड से जीटी रोड तक नई सड़क बनने से शाहपुर, मच्छौंडा, चंद्रपुरी, सुंदर नगर, सेक्टर निवासियों को अम्बाला आने में आसानी होगी।
विकास कार्यों में तेजी
मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस परियोजना से क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत और सुविधाएं मिलेंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
