हरियाणा डेस्क: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिले के सभी वॅक्सीनशन सेंटरों का औचक निरिक्षण करने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने नए ऑक्सीजन प्लांट का दौरा किया और मरीजो को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी किया, इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल की आड़ मे लूट करने वाले निजी अस्पतालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की सरकार द्वारा जारी तय रेटों से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री ने लोगों को दी जा रही सरकारी सुविधाओं को सुनिश्चित किया
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने औचक निरिक्षण करते हुए लोगों को दी जा रही सरकारी सुविधाओं को सुनिश्चित किया। सिविल अस्पताल का दौरा करने के दौरान उन्होंने यहां शुरू किये गए नए ऑक्सीजन प्लांट का भी दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया की जिले के सभी कोविड अस्पतालों और वॅक्सीनशन केंद्रों पर लोगों के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं है ऑक्सीजन, दवाई, वॅक्सीन, बेड सभी का पूरी तरह से इंतज़ाम हो चूका है। और जो भी लोग इस महामारी की चपेट मे आकर अपनी जान गवां चुके है उनके दाह संस्कार मे भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जायेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
