Sunday , 1 November 2026

अनिल विज ने जनता से की अपील कहा- प्लाजमा बैंक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग डोनेट करें प्लाजमा

अंबाला में स्वास्थ्य एंव गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलो पर कहा कि,,,,,,कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार हैं,,,,प्रदेश में मरीजों का इलाज लगातार जारी हैं,,,,, और साथ ही टेस्ट की प्रक्रिया को भी बढ़ा दिया गया हैं,,,,,,अब प्रदेश में कोरोना मरीजों के टेस्ट पहले की अपेक्षा ज्यादा हो रहे हैं,,,, और आगे इसको और ज्यादा बढ़ाएं जाने के प्रयास भी जारी हैं,,,,,,,अनिल विज ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के इलाज के लिए जो जो साधन हैं हम सब कर रहे हैं,,,,,,,प्रदेश में जितने आइसोलेशन वार्ड की जरूरत हैं उससे दोगुना हमारे पास  हैं,,,,,,,दवाईयां हमारे पास हैं,,,,,वैंटिलेटर भी पूरी मात्रा में हमारे पास हैं,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदोश मे प्लाजमा थेरेपी भी हमने शुरू कर दी हैं,,,,,, उन्होने बताया कि रोहतक में कुछ मरीजों को प्लाजमा थेरेपी से ठीक भी किया जा चुका हैं,,,,,और अब हम पंचकूला, फरीदाबाद, गुरूग्राम और  रोहतक में प्लाजमा बैंक भी बना रहे हैं,,,,,और उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग ठीक हो चुके हैं,,,, और जिन्हे ठीक होकर 14 दिन से ज्यादा का समय हो गया हैं,,,,, वो लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन बैंको में प्लाजमा डोनेट करें,,,,,और मरीजों को ठीक करने में मदद मिल सके,,,,,,

साथ ही फिर से कर्फ्यू और लॉकडाउन के निर्णय लेने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि मामले में विचार किया जाएगा,,,, और इसके लिए अधिकारियों से भी बात की जा रही है और साथ ही लोगों से भी इसके बारे में राय ली जा रही हैं,,,,,,औऱ जैसी जरूरत होगी वैसा कदम उठाया जाएगा,,,,,

दरअसल प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा हैं,,,,,,लेकिन साथ ही राहत की खबर ये भी हैं कि प्रदेश में मरीजों की मौत का आकड़ा अभी तक काफी कम है,,,,,और रिकवर करने वालों की संख्या ज्यादा हैं,,,,,वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी साफ किया हैं कि कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार हैं,,,, और अगर जरूरत पड़ी तो अधिकारियों और जनता की राय के बाद आगे सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *