चंडीगढ़, 9 जून: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह 11 साल भारत के “गोल्डन पीरियड” रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए गए हैं। पंचकूला में मीडिया से बातचीत करते हुए विज ने कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला और कहा कि देश की जनता ने “कांग्रेस नाम की बीमारी” को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रक्षा से लेकर रेल तक, हर मोर्चे पर उपलब्धि
विज ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक छलांग लगाई है। “पहले जहां रक्षा उपकरण आयात होते थे, आज भारत उन्हें निर्यात कर रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल की शक्ति से पाकिस्तान तक हिला हुआ है।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने हाईवे, एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेजों की संख्या को दोगुना-तीन गुना बढ़ा दिया है, और आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।
कश्मीर से सिंधु तक: ऐतिहासिक फैसले
विज ने गर्व के साथ बताया कि आज कश्मीर तक रेल पहुंच चुकी है और दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज भारत में बना है। सिंधु नदी को लेकर उन्होंने कहा, “सिंधु का नाम ही हिन्दू से है, और उस पर भारत का हक बनता है, जिसे कांग्रेस ने नजरअंदाज कर 80% पानी पाकिस्तान को दे दिया।”
कांग्रेस पर जोरदार हमला
अनिल विज ने 1971 के युद्ध को लेकर कांग्रेस की रणनीति को विफल बताया और कहा कि “अगर कांग्रेस नेतृत्व ने समझदारी दिखाई होती, तो POK आज भारत का हिस्सा होता।” उन्होंने इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल (Emergency) को भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा बताते हुए कांग्रेस के इतिहास को “जनविरोधी” करार दिया।
विपक्ष की हार तय: विज
आगामी बिहार और बंगाल चुनावों को लेकर विज ने दावा किया कि विपक्ष को पहले ही हार की आशंका हो गई है, इसलिए वे चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगे हैं। उन्होंने कहा, “जनता का मूड साफ है – विपक्ष का सफाया तय है।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
