अम्बाला/चंडीगढ़, 4 जून । हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कार्यकर्ताओं को रेस, बारात और लंगड़े घोड़े की उपमा देने पर विज ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को तो घोड़े बता रहे हैं, लेकिन पहले खुद की क्वालिटी भी बताएं – वो बारात के घोड़े हैं, लंगड़े घोड़े या जंगी घोड़े?”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राहुल गांधी ने हाल ही में एक सम्मेलन के दौरान कहा था कि “रेस के घोड़े को रेस में, बारात वाले घोड़े को बारात में और लंगड़े घोड़े को घर बैठाना चाहिए”। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा रहे हैं और अब जनता को यह तय करना है कि असली “लंगड़ा घोड़ा” कौन है।
एचपीएससी पर भी कांग्रेस को घेरा
विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन को “हेराफेरी सर्विस कमीशन” कहा था। विज बोले, “सुरजेवाला सही कह रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस के शासन में यह सच में ‘हेराफेरी सर्विस कमीशन’ था। अब बीजेपी सरकार में इसे पारदर्शी एचपीएससी बनाया गया है।”
संजय राउत पर भी साधा निशाना
शिवसेना नेता संजय राउत के उस बयान पर कि “विशेष सत्र बुलाने के लिए क्या अब ट्रंप से इजाजत लेनी पड़ेगी”, अनिल विज ने कहा, “संजय राउत को संविधान का ज्ञान नहीं है। सत्र बुलाने की एक तय प्रक्रिया होती है। लगता है इनके दिल और दिमाग में ट्रंप ऐसे छा गए हैं जैसे ट्रंप के कहने पर ये उठते, नहाते और खाते हैं।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
