Sunday , 26 July 2026

अंबाला शहर में राजपूत समाज को विधायक असीम गोयल और सांसद रतनलाल कटारिया ने दी बड़ी सौगात !

हरियाणा डेस्क:- अंबाला शहर में राजपूत समाज को विधायक असीम गोयल और सांसद रतनलाल कटारिया ने बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से चली आ रही राजपूत समाज की “महाराणा प्रताप” भवन की मांग को पूरा करने की विधिवत शुरुआत हुई। विधायक असीम गोयल ने महाराणा प्रताप भवन के निर्माण का शिलान्यास किया। शहर में बनने वाले महाराणा प्रताप भवन का विधायक ने विधिवत रूप से शिलान्यास किया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक असीम गोयल का राजपूत समाज ने तलवार और पगड़ी भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम जिस शौर्य, पराक्रम के साथ लिया जाता है उसी तरह यह भवन भी आने वाली पीढ़ियों को अपने धर्म पर टिके रहने की, शौर्य और पराक्रम की प्रेरणा देता रहेगा। विधायक ने कहा कि राजपूत समाज ने सदा ईमानदारी और वीरता का परिचय दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *