Saturday , 25 July 2026

अंबाला में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने चलाया स्वच्छता अभियान, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

अंबाला,11 अगस्त 2025। अंबाला शहर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव चौक पर लगी प्रतिमाओं की सफाई की गई और उन्हें नमन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

तिरंगा यात्रा और शहीदों को सम्मान

भाजपा देशभर में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अंबाला में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ता आजादी के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। असीम गोयल ने कहा कि तिरंगे को हर घर की शान बनाने के लिए यह एक सामाजिक आंदोलन है और हर भारतीय के दिल में तिरंगे के लिए विशेष सम्मान है।

 

चौकों की सुंदरता बढ़ाने के निर्देश

स्वच्छता अभियान के दौरान पूर्व मंत्री ने शहीदों की स्मृति में बने चौक की टूटी हुई ग्रिल को तुरंत ठीक करने के निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिए। साथ ही शहर के सभी चौक-चौराहों की नियमित सफाई और रखरखाव के लिए भी आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि चौकों की सुंदरता बढ़ाने के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे।

 

आज तिरंगा यात्रा का होगा समापन

असीम गोयल ने बताया कि अंबाला में भाजपा की तिरंगा यात्रा का समापन भी इसी चौक पर होगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान और उनके स्मारकों की देखभाल हर नागरिक का कर्तव्य है, और इस दिशा में भाजपा निरंतर कार्य कर रही है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *