Wednesday , 28 October 2026

अंबाला कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग, पेशी पर आए युवक को निशाना बनाने की कोशिश

अंबाला,01 मार्च : हरियाणा के अंबाला सिटी स्थित जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। काली स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों ने कोर्ट गेट के पास गोलियां चलाईं और फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन गोलियों के खोल बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

गैंगवार की आशंका, पुलिस कर रही जांच

जानकारी के अनुसार, कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए अमन सोनकर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। वह अंबाला कैंट की खटीक मंडी का रहने वाला है और किसी पुराने मामले में कोर्ट में पेश हुआ था। जब वह कोर्ट के गेट के पास पहुंचा, तभी स्कॉर्पियो में आए दो युवकों में से एक ने उस पर गोलियां चला दीं। हमले के पीछे पुरानी रंजिश और गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद सिटी थाना प्रभारी सुनील वत्स और डीएसपी रजत गुलिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, सुरक्षाकर्मी भी थे मौजूद

कोर्ट परिसर में तैनात एक निजी सुरक्षाकर्मी और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक स्कॉर्पियो से उतरे, उनमें से एक के हाथ में हथियार था। उसने अमन पर फायरिंग की और फिर दोनों फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर सवाल

फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों में दहशत फैल गई। अंबाला बार एसोसिएशन के सचिव रिपंजित सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कोर्ट जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की वारदात चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *