5 जून(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद में फ़ूड एन्ड सेफ्टी डिपार्टमेन्ट की टीम ने आज जिले के कोल्ड स्टोर्स पर छापेमारी कर फल व सब्जी की सैम्पलिंग की। दरअसल, किसान आंदोलन के चलाते जिले और आसपास के इलाकों में फलों की सप्लाई कम है। ऐसे में कोल्ड स्टोर्स में ‘आर्टिफिशियल’ तरीके से फल-सब्जियों को पकाया जा रहा है, और आमजन के लिये कोल्ड स्टोर्स से सप्लाई होने वाली ये फल व सब्जियां हानिकारक न हो इसके लिये हरियाणा में कोल्ड स्टोर्स पर फलों व सब्जियों की सैम्पलिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फतेहाबाद में कोड स्टोर्स पर सैंपलिंग करने पहुंचे ”फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर” सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि ”फ़ूड एन्ड सेफ्टी” विभाग के कमिश्नर डॉ. साकेत कुमार ने आदेश दिए हैं कि सभी कोल्ड स्टोर्स पर सैंपलिंग की जाए। जिसके मद्देनजर पूरे जिले में सभी कोल्ड स्टोर्स पर सेंपलिंग की जाएगी। आज फतेहाबाद में अभी तक 2 कोल्ड स्टोर्स पर सैंपलिंग की गई है और यहां केले के सैंपल लिए गए हैं और अभी दिनभर पूरे जिले में कोल्ड स्टोर्स पर सैंपलिंग की जाएगी। पूनिया ने बताया कि कोल्ड स्टोर्स में ‘आर्टिफिशियल’ तरीके से फलों व सब्जी तैयार की जाती हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि इस तरह से तैयार हुए फल व सब्जी जनता के लिए हानिकारक ना हों। उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई सेंपल रिपोर्ट आने पर की जायेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
