Sunday , 13 September 2026

होली ला रही है इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात

वर्ष 2018 में होलिका दहन का शुभ दिन 1 मार्च रहेगा और 2 मार्च को रंगों के साथ खेली जाएगी रंगों की होली। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस बार होली खास रहने वाली है क्योंकि 28 साल बाद शनि देव गुरु बृहस्पति की राशि में स्थित हैं। होली पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, इसके स्वामी शुक्र हैं। शनि धनु राशि में वास करेंगे। इससे पहले ये योग बना था वर्ष1990 में।  इस साल की होली कार्य-व्यवसाय में बड़े मुनाफे के संकेत दे रही है। मंद पड़े कारोबार में भी उछाल आने की संभावना है। रोजगार के अवसरों में होगी वृद्धि।
जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव
1. मेष- सुख और खुशियों का होगा आगाज। यात्रा पर जा सकते हैं।
2. वृष- घी में रहेंगी पांचों उंगलियां लेकिन अपनों से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय- मां दुर्गा के सामने शुद्ध गाय के घी का दीपक लगाएं।
3. मिथुन- अच्छे दिनों का होगा आरंभ, बुरे दिनों को भुलने का प्रयास करें।
4. कर्क- समय कुछ बेहतर होगा, संबंधों में स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहेगी
    उपाय- शिव-पार्वती का पूजन
5. सिंह- तन, मन और धन के लिए समय सामान्य रहेगा।
6. कन्या- शुभ योगों का आगाज हो रहा है लेकिन सावधान रहने की आवश्यकता है
7. तुला- समय रहते जरूरी काम पूरे कर लें, बुरा समय आ सकता है लेकिन हौसले बुलंद रहेंगे।
8. वृश्चिक- भाग्य का मिलेगा साथ, विरोधी होंगे समाप्त। फिर भी चौकन्ना रहें।
9. धनु- छप्पर फाड़ लाभ के साथ विवाद होंगे शांत। छोटी-मोटी परेशानियों के साथ बढ़ेगा काम का बोझ।
10 . मकर- समय कुछ अच्छा नहीं है, हर तरह से विफलताएं और नकारात्मकता हाथ लगेगी।
      उपाय- प्रतिदिन अपनी सुबह का आरंभ श्री राम दरबार के दर्शनों से करें।
11. कुंभ- समय शुभ है, अच्छे कामों पर खर्च होगा और यात्राएं करने का मौका मिलेगा।
12. मीन- अपने आप पर काबू रखें, गलत फैसला लेने से बचें। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *