Friday , 30 October 2026

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन चुनाव: किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं, सियासी हलचल तेज

अंबाला,22 जनवरी।हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (एच.एस.जी.एम.सी.) के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे, क्योंकि किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इस नतीजे ने सिख राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अंबाला शहर में कांग्रेस विधायक चौधरी निर्मल सिंह से बलदेव सिंह कायमपुर और दीदार सिंह नलवी की मुलाकात ने इस सियासी हलचल को और बढ़ा दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

चुनाव के बाद एच.एस.जी.एम.सी. के नए प्रधान का चुनाव अभी बाकी है, और ऐसे में निर्मल सिंह के साथ हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित किया है। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि समिति बनाने के लिए किसी के पास बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा, “सिखों के हितों की बात करने वाले को ही आगे आना चाहिए।”

 

दूसरी ओर, दीदार सिंह नलवी ने मीडिया को बताया कि 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, और योग्य सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। मुलाकात के संदर्भ में नलवी ने कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने आए थे और इत्तेफाक से निर्मल सिंह और बलदेव सिंह कायमपुर से यहां मुलाकात हो गई।

 

इन मुलाकातों और बयानों के चलते एच.एस.जी.एम.सी. के अगले प्रधान का चुनाव सिख राजनीति का केंद्र बन गया है, जहां हर दल अपनी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *