Friday , 30 October 2026
हरियाणा में लिंगानुपात सुधार: "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान की बड़ी सफलता - श्रुति चौधरी

हरियाणा सिंचाई विभाग में बड़ी कार्रवाई: 70 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप, चार्जशीट

हरियाणा सरकार ने सिंचाई विभाग में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने विभाग के 70 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट की सिफारिश की है। इसमें जूनियर इंजीनियर (JE), सब डिवीजनल ऑफिसर (SDO), एक्सेंटेशन इंजीनियर (XEN) और दो चीफ इंजीनियर भी शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्रवाई विभाग के निर्माण स्थलों से लिए गए कंस्ट्रक्शन सैंपल के गुणवत्ता जांच में फेल होने के बाद की गई। जांच में यह बात सामने आई कि निर्माण कार्यों में कई अधिकारियों ने लापरवाही बरती और संभवत: भ्रष्टाचार किया गया। इसके चलते सरकार ने रूल-7 के तहत इन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।

इसके साथ ही 7 से 8 सीनियर इंजीनियरों (SE) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। यह कदम विभाग में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

इससे पहले भी हरियाणा सरकार ने पटवारियों, कानूनगो, नायब तहसीलदार और तहसीलदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सूची जारी की थी, लेकिन उस समय किसी भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई थी। अब इस बार सिंचाई विभाग में बड़े पैमाने पर हुई जांच और कड़ी कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद जगी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *