चंडीगढ़,21 जनवरी : हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करते हुए नई डेटशीट जारी की है। बोर्ड की ओर से कुष विषयों की पीरक्षा तारीख में बदलाव किया गया है। सभी परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर नया टाइमटेबल देख सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!10वीं की इन परीक्षा तारीखों में हुआ बदलाव
कक्षा 10 के लिए हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, उर्दू, संगीत, कृषि, पीएचई, होम साइंस, पशुपालन, नृत्य और संस्कृत साहित्य विषयों की परीक्षा की तारीखें बदली हैं। अब हिंदी की परीक्षा 28 फरवरी की बजाय 7 मार्च को होगी, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 5 मार्च की बजाय 17 मार्च को होगी, गणित की परीक्षा 7 मार्च की बजाय 28 फरवरी को होगी और अन्य विषयों की परीक्षा 17 मार्च की बजाय 5 मार्च को होगी।
12वीं की इन परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव
कक्षा 12 के लिए रसायन विज्ञान, लेखा, लोक प्रशासन, राजनीतिक विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र, और उद्यमिता विषयों की परीक्षा की तारीखें बदली हैं। रसायन विज्ञान, लेखा और लोक प्रशासन की परीक्षा जो 12 मार्च को होनी थी, अब 15 मार्च को होगी, राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा 15 मार्च की बजाय 12 मार्च को होगी, गणित की परीक्षा 18 मार्च की बजाय 20 मार्च को होगी और समाजशास्त्र व उद्यमिता की परीक्षा 20 मार्च की बजाय 18 मार्च को होगी।
बता दें कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल कर होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
