Tuesday , 27 October 2026

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर

रेवाड़ी, 16 अक्तूबर। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर एक बार फिर हड़ताल पर है। अपनी प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम कर दो दिनों की हड़ताल पर चले गए है। रोडवेज की हड़ताल और चक्का जाम का रेवाड़ी में कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। रेवाड़ी में यात्रियों परेशानी न हो इसके लिए प्रसाशन ने हड़ताल के मद्देनज़र निजी वाहनों की वैकल्पिक व्यवस्था की हुई है। यहाँ रोडवेज डिपो में निजी बसों को लगाकर रवाना किया जा रहा है साथ ही रोडवेज की 16 बसों को भी अलग अलग रूठो पर रवाना किया है। उल्लेखनीय है कि निजी बसों को परमिट देने के खिलाफ हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने 16 और 17 अक्टूबर को दो दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल कर चक्का जाम की चेतावनी दी हुई जिसका रेवाड़ी में कुछ खासा असर दिखाई नहीं दिया। यहाँ हम आपको बता दे कि अपनी मांगो को लेकर 42 दिन में दूसरी बार हरियाणा रोडवेज कर्मी हड़ताल पर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *