चंडीगढ़, 19 अगस्त। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और संक्रमण से बचने के लिए जरूरी नियमों का पालन करने की अपील की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वाइन फ्लू के ये हैं प्रमुख लक्षण
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू होने पर बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
इसके अलावा सिरदर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, कमजोरी, भूख कम लगना, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
संक्रमण से बचने के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या कपड़े से ढकें। हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं।
पर्याप्त पानी पीने के साथ पौष्टिक भोजन लें और पूरी नींद व आराम करें। अगर बुखार, खांसी या छींक जैसे लक्षण हैं, तो सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें।
बिना डॉक्टर की सलाह न लें दवा
एडवाइजरी में लोगों से हाथ मिलाने या अन्य संपर्क वाले अभिवादन से बचने और सार्वजनिक जगहों पर न थूकने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लेने की भी सलाह दी है।
अगर स्वाइन फ्लू से जुड़े लक्षण दिखाई दें तो लापरवाही न करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी जांच व उपचार करवाएं। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
