सोनीपत/पानीपत, 16 जून 2025: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई और फिर उसकी लाश को सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र की रिलायंस नहर में फेंक दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शीतल पिछले दो दिनों से लापता थी और सोमवार सुबह उसकी लाश नहर से बरामद की गई। पहचान उसके हाथ और छाती पर बने टैटू के जरिए की गई।
आखिरी वीडियो कॉल बना सबूत
शीतल की बहन नेहा के अनुसार, 14 जून की रात शीतल ने उसे वीडियो कॉल किया था। कॉल में उसने रोते हुए कहा, “वह मुझे मार रहा है, जबरन ले जा रहा है”। इसके बाद कॉल अचानक कट हो गई। उसके बाद से शीतल लापता थी।
शूटिंग के नाम पर गई, लाश बनकर लौटी
शीतल 14 जून को पानीपत से गांव अहर में एक हरियाणवी एल्बम की शूटिंग के लिए निकली थी। वह अक्सर एल्बम शूट्स के लिए जाती रहती थी, लेकिन इस बार वापसी नहीं हुई।
शक के घेरे में बॉयफ्रेंड
हत्या के इस मामले में शीतल का बॉयफ्रेंड मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह उसकी कार पानीपत की दिल्ली पैरलल नहर में मिली थी, लेकिन कार से सिर्फ लड़का ही निकाला गया। शीतल उसमें नहीं थी।
पुलिस जांच जारी
सोनीपत के एसीपी हेडक्वार्टर अजीत सिंह ने बताया कि युवती की पहचान शीतल के रूप में हुई है और पानीपत के उरलाना कलां चौकी में पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
