नई दिल्ली. यहां द्वारका के एक स्कूल में 4 साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है। इस हरकत को बच्ची के साथ पढ़ने वाले उसके एक साथी ने ही अंजाम दिया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामला द्वारका के मैक्सफोर्ट स्कूल का है. एफआईआर में पेरेंट्स ने बताया कि बच्ची ने 17 नवंबर को स्कूल से आने के बाद प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की थी. अगले दिन फिजिकल असॉल्ट की बात कही.
बच्ची ने बताया कि जो भी हुआ वो स्कूल में रहने के दौरान हुआ. उसी की क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे ने बच्ची के साथ यह हरकत की। बच्ची ने लड़के को अलग करने की कोशिश भी की लेकिन कामयाब नहीं हुई. बच्ची ने किसी को मदद के लिए इसलिए नहीं बुलाया क्योंकि आसपास कोई भी नहीं था. इसके बाद विक्टिम के माता-पिता उसे हॉस्पिटल ले गए. डॉक्टरों सेक्शुअल असॉल्ट की बात कन्फर्म की। इसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
