यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित ब्राइटलैंड स्कूल में पहली कक्षा के छात्र को चाकू मारने की आरोपी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल में छुट्टी करना चाहती थी, इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया। 7वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने प्रिंसिपल के बहाने 7 वर्षीय छात्र को टॉयलेट में ले जाकर चाकू मार दिया था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोपी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल मे छुट्टी कराना चाहती थी, इसलिए छात्र को चाकू मार दिया। इस दौरान उसने छात्र के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे टॉयलेट के अंदर बंद कर दिया था। इसी दौरान स्कूल के एक टीचर वहां से गुजरे। उन्होंने दरवाजा पीटने की आवाज सुनकर खोला, तो दंग रह गए। छात्रा खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
हमला करने वाले आरोपी छात्रा की पहचान की जा चुकी है। वह नाबालिक है, इसलिए अभी तक उसके घर ही उससे पूछताछ की जा रही है। उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही असली वजह साफ हो पाएगी। इधर पुलिस की टीम स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालकर सच्चाई का पता कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
