Monday , 2 November 2026

सीआईए टीम के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, 6 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू

रतिया, 28 जुलाई : नशे के खिलाफ जंग छेड़ते हुए फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी पर काबू पाने के लिए अपनी कमर कस ली है। जिसके चलते पुलिस द्वारा जगह जगह छापेमार कार्यवाही की जा रही है। फतेहाबाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए रतिया मॉडल टाउन एरिया में नशा तस्करी करते हुए एक युवक को काबू किया है जिसके पास से पुलिस को 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। नशा तस्कर रतिया की अरोड़ा कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर नशा तस्करी अधिनयम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *