Monday , 14 September 2026

सिनेमाघर में छुपा कर कुछ इस तरह ले गई स्नैक्स,तरीका जान चौंक जाएंगे आप

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुछ लोग ऐसे होते है कि उनका तरीका लोगों को इतना पसंद आता है कि देखते ही देखते वो छा जाते है ऐसा ही कुछ हुआ इस महिला के साथ जिसने सिनेमा हॉल में सनैक्स ले जाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया की उसका ये अनोखा तरीका देख लोग हैरान हो गए और सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उसे खूब लाइक किया गया। कुछ लोगों ने उसे हीरो बना डाला और उसके ट्वीट को कुछ ही घंटों में हजारों लाइक और रिट्वीट किया गया।

हुआ यूँ कि एक महिला चोरी से खाना सिनेमाघर के अंदर ले जाने के चलते सोशल मीडिया पर हिट हो गई। एंजला ब्रिश्क नामक एक गर्भवती महिला को सिनेमा हाल में घुसने के दौरान शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस को शक था कि उसके पास कुछ गैर-कानूनी है जो खतरनाक हो सकता है। हालांकि, जांच करने पर पता चला कि उसके पास जो सामान है वह उस जगह के लिए गैर-कानूनी जरूर था, पर खतरनाक बिल्कुल नहीं था। जांच करने पर पता चला कि वह गर्भवती ही नहीं थी बल्कि अपनी पसंद के स्नैक्स थिएटर में ले जाने के लिए उसने यह अनोखा रास्ता निकाला था।

एंजेला अपने पेट पर गोले के आकार का एक फोम बांध लेती थी जिससे लोगों को लगता कि वह गर्भवती है। दरअसल फोम के बीच खाली जगह में वह स्नैक्स भर कर थिएटर में ले जाती थी जो सामान्य रूप से ले जाना मना है। फोम हटाने पर यह सब दिखा तो सुरक्षा अधिकारी भी चौंक गए थे। पकड़े जाने पर एंजेला ने खुद इस बारे में ट्वीट किया और बताया कि पसंदीदा खाने की चीजें वह कैसे सिनेमाघर के अंदर लेकर जाती थी। उसने अपने ट्वीट में लिखा कि अपने पसंदीदा स्नैक्स को थिएटर में लाने के लिए उसे शानदार तरीका मिला। उसके इस ट्वीट और तरीके को जान कर लोग हैरान हो गए लेकिन उसके इस तरीके को सबने खूब पसंद भी किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *