अंबाला – कुरुक्षेत्र से भाजपा सासंद राज कुमार सैनी आज अंबाला पहुंचे। जहाँ सैनी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि 26 नवम्बर को जींद में वो बड़ी रैली करने जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि जींद से 100 प्रतिशत आरक्षण की मांग करना उनका मुख्य एजेंडा रहेगा । सैनी ने कहा भाषणों से देश नही चलने वाला भाषण सभी ने दिए जनता ने मौका सभी की दिया है नेता अब धरातल पर आने का काम करें ।
भाजपा सांसद राज कुमार सैनी ने कहा देश की अर्थव्यवस्था अगर मजबूत होगी तो देश अपने आप मजबूत होगा । उन्होंने कहा देश को नकली लोग चला रहे हैं । सैनी ने कहा यदि देश उस वक्त सरदार पटेल जैसे कुशल नेतृत्व के हाथ मे आता तो देश का नक्शा कुछ औऱ होता।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
