
हरियाणा डेस्क:- झज्जर, अपनी मांगों को लेकर सीएम का आवास घेरने जा रहे हरियाणा के सरपंचों पर पंचकूला में किए गए पुलिस लाठीचार्ज के बाद राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा सरपंचों के समर्थन मे आ खड़े हुए है। उन्होंने सरपंचों पर बर्बतापूर्ण भांजी गई लाठियों की न सिर्फ कड़े शब्दों में निंदा की है । बल्कि उनकी आवाज को हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों से उठवाने और संसद में स्वयं उठाने की बात कही है। दीपेन्द्र हुड्डा गुरूवार को झज्जर जिले के कस्बा बेरी में हलके के विधायक और पूर्व स्पीकर डा.रघुबीर सिंह कादयान द्वारा शुरू की गई हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा की शुरूआत करने के लिए आए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यात्रा को शुरू कराने से पहले मीडिया से मुखातिब हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरपंचों पर बेदर्दी से भांजी गई लाठियां सरकार के अंहकार को प्रदर्शित करती है। लेकिन अंहकारी सरकार का अंहकार ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार हर वर्ग का अपमान कर रही है। खट्टर सरकार को 9 साल का शासन हरियाणा में पूरी तरह से विफल रहा है। इस हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के माध्यम से ही वह जनता में जागृति लाने का प्रयास करेंगे। इनेलो की परिवर्तन यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो का कोई वजूद नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
