Wednesday , 28 October 2026

सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को किया गया सम्मानित, निहंग ने तलवार से काटा था हाथ

हरियाणा डेस्क: एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के निवास स्थान पर पंजाब पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें पिछले 9 अप्रैल 2020 में हरजीत सिंह का निंहंग द्वारा तलवार से हमला कर हाथ काट दिया था। जिसके बाद हरजीत सिंह ने अपने हौंसले व जज्बे के कारण पूरे देश में सुर्खियां में आया था और पूरे देश की सहानुभूति हरजीत सिंह को मिली थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया ने जिंदा शहीद के खिताब से सम्मानित किया व उनकी पत्नी को भी दोशाला देकर सम्मानित किया । वीरेश शांडिल्य ने हरजीत सिंह के हौंसले और जज्बे को सलाम किया और कहा कि हरजीत सिंह जैसे पुलिस अफसरों की पूरे देश को जरूरत है और हरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस का नाम पूरे विश्व में स्वर्ण अक्षरों में लिखने का काम किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *