पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ ने दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस दौरान लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला भी उनके साथ मौजूद रहे। सांसद सुनील जाखड़ ने इस मुलाकात के दौरान NRI दूल्हों को लेकर पॉलिसी बनाने की बता की। इसके साथ ही पंजाब के छात्रों की पासपोर्ट और वीजा संबंधी दिक्कतों को दूर करने की मांग भी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके अलावा इस मुलाकात में सुनील जाखड़ ने सऊदी अरब में फंसे पंजाब के पठानकोट जिले के रहनेवाले दिलावर सिंह की भारत वापसी को लेकर विदेश मंत्री से मदद करने की गुहार लगाई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
