Wednesday , 28 October 2026

शिक्षामित्रों के मानदेय का धन जारी, दिवाली पर मिल सकती है सैलरी

समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्र के तौर पर पढ़ा रहे शिक्षामित्रों को अगस्त-सितम्बर का मानदेय जल्द मिलेगा। सर्वशिक्षा अभियान ने शिक्षामित्रों के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय की धनराशि जारी कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक अगस्त से सभी शिक्षामित्रों यानी लगभग 1.70 लाख शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। गैर समायोजित शिक्षामित्रों के लिए भी अतिरिक्त धनराशि जारी की गई है। प्राइमरी स्कूलों में 26,504 शिक्षामित्र गैर समायोजित थे।

अभी तक उन्हें 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता था। दिसम्बर तक का बजट इसी दर के मुताबिक जारी किया गया था। लिहाजा बची हुई धनराशि भी जिलों को भेज दी गई है। शिक्षामित्रों की वास्तविक उपस्थिति के हिसाब से ही मानदेय का भुगतान करने के निर्देश हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *