Tuesday , 27 October 2026

वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

मैक्सिको के ग्वाडलजारा में आयोजित शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है, वर्ल्ड कप में भारत के शूटर का बेमिसाल प्रदर्शन  लगातार देश को पदक दिला रहा है। टूर्नामेंट के 16 साल की युवा मनु भाकेर का लाजवाब प्रदर्शन जारी है। इस बार उन्होंने ओमप्रकाश मिथरवाल के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। इससे पहले भारतीय महिला शूटर मनु भाकेर ने शूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड हासिल किया था। इसके साथ ही भारत 3 गोल्ड और 4 कांस्य पदक के साथ मेडल टैली में नंबर 1 पर है। शूटिंग वर्ल्ड कप 12 मार्च तक चलेगा।
अब तक भारतीय खिलाड़ियों में मनु भाकेर और शूटर शहजर रिजवी के गोल्ड के बाद शूटर मेहुली घोष ने भी देश का नाम रोशन किया है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन उन्होंने इस वर्ल्ड कप अपना दूसरा पदक जीता। दीपक कुमार के साथ मिलकर मेहुली घोष ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता.इससे पहले मैक्सिको के ग्वाडलजारा में आयोजित शूटिंग वर्ल्ड कप के दूसरे दिन भारत की तरफ से मनु भाकेर ने गोल्ड पर निशाना साधा था। भारतीय महिला शूटर मनु भाकेर ने शूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड हासिल किया था।
शूटर शहजर रिजवी ने अपने पहले ही वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही  स्टार शूटर जीतू राय ने कांस्य पदक जीता है। दूसरे दिन रवि कुमार ने पुरुषों की 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। रवि ने पिछले साल तीन फाइनल्स में जगह बनाई थी, जिसमें विश्व कप फाइनल्स भी शामिल था। वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वालीं हरियाणा के झज्जर की मनु भाकेर की उम्र महज 16 साल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *