Thursday , 29 October 2026

लेनदेन को लेकर दबंगों ने दुकानदार को पीटा

6 जून(जितेंद्र मोंगा): कुछ दंबगो द्वारा एक दुकानदार को उसकी दुकान में घुसकर दिनदहाड़े पीटने के मामले में फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस के साथ आरोपियों द्वारा की गई हाथापाई और मारपीट की घटना को पुलिस ने अपनी कार्रवाई से दूर रखा है। वहीं आरोपियों की दबंगता से पुलिस इतनी घबराई है कि मीडिया के सामने पूरा मामला बताते हुए डीएसपी सभी आरोपियों के नाम तक नहीं बता पाए।
डीएसपी हेड क्वार्टर रविंद्र तोमर ने दर्ज किए गए मामले के बारे में बताया कि पीडित दुकानदार की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट और झगड़ा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डीएसपी से जब सवाल किया गया कि घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें मौके पर पहुंची पुलिस के कर्मचारियों के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई करते हुए मारपीट की और इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है तो डीएसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वीडियो में ऐसी कोई बात नजर नहीं आ आ रही है और उन्होंने अपने सभी पुलिस कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी ले ली है। फिलहाल मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।शिकायतकर्ता दुकानदार सज्जन कुमार ने बताया कि उसका अशोक मित्तल के साथ पैसे का लेनदेन का विवाद था लेकिन मंगलवार दोपहर को अशोक मित्तल अपनी पत्नी, दो बेटों और कुछ अन्य लोगों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा और झगड़ा कर करने लगा। दुकानदार ने आरोप लगाया कि झगड़ा करते हुए उक्त लोगों ने उसे व उसके भाई को बुरी तरह पीटा और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को छोड़ दिया। इसके बाद घटना का वीडियो सामने आया और मीडिया में मामला उछला तो पुलिस ने बुधवार दोपहर को इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए 4 लोगों को नामजद किया।
गौरतलब है कि जिन दबंगों की ओर से दुकानदार के साथ मारपीट की गई है, वह शहर के बडे बिल्डर्स में शामिल है, ऐसे में पुलिस की ओर से शुरूआती चरण मे ढील बरती, लेकिन मीडिया के द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस हरकत मे आई और दंबगो के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वहीँ पुलस कर्मी के साथ जो हाथापाई की गई है उस मामले को अब भी पुलिस की ओर से दबवाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *