फतेहाबाद मे देर शाम एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया। कुलदीप नामक युवक अपने दोस्त के साथ वीरवार शाम करीब सात बजे पपीहा पार्क के बाहर स्नैक्स खा रहा था तभी कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण की सुचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र तोमर, एसएचओ सुरेंद्र कंबोज, सीआइए इंचार्ज समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मोबाइल ट्रेस पर लगा दिया। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम अपरहरणकर्ताओं के पीछे लग गई और हांसपुर के पास एक डेरा से पुलिस ने युवक को दो अपहरणकर्ताओं के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने एक बाबा सहित दो आरोपियों को काबू किया और अपहरण में शामिल बाकि आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस भागे हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार युवक का अपहरण पैसे के लेन देन को लेकर किया गया था। कुलदीप ने बाबा से सट्टे का नंबर लिया था, लेकिन सट्टा लगने के बाद उसने बाबा को पैसे नही दिए थे, जिसके कारण दोनों के बीच में विवाद हुआ और बाबा के चेलों ने बाबा के साथ मिलकर युवक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बाबा सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
