Saturday , 25 July 2026

रेहड़ी-फड़ी – नगर निगम के विरोध में विशाल रैली

चंडीगढ़ में रेहड़ी-फड़ी वालों ने नगर निगम के विरोध में एक विशाल रैली का आयोजन किया। सैक्टर 45 में सैंकड़ों की संख्या में रेहड़ी-फड़ी वाले एकत्रित हुए और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।  रेहड़ी-फड़ी वालों से नगर निगम द्वारा वसूले जाने वाले किराये का विरोध करते हुए लोगों ने नगर निगम कमिश्नर का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर निगम को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे लोग अपना आंदोलन उग्र करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
प्रदर्शन कर रहे ये लोग चंडीगढ़ के रेहड़ी-फड़ी वाले हैं। रोजगार दो या रोजगार करने दो के नारे लगाकर ये लोग नगर निगम का विरोध कर रहे हैं। दरअसल चंडीगढ़ में हजारों की संख्या में नाई, धोबी, मोची, चाय वाले, रेहड़ी फड़ी वालों से नगर निगम टाउन वैंडिंग कमेटी बनाकर किराया वसूलती है। जिसका विरोध लोगों द्वारा किया जा रहा है। रैली में आए लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। रैली का नेतृत्व कर रहे अविनाश शर्मा ने कहा कि आजाद भारत में गुलाम भारत जैसा सलूक गरीबों के साथ किया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने किसी भी रेहड़ी-फड़ी वाले को रशीद दिए बिना सर्वे करवाई है। अब नगर निगम मन मर्जी से कह देते हैं कि तुम्हारा सर्वे नहीं हुआ है। सर्वे के बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रुपये मासिक किराया वसूली शुरू हो गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी तानाशाही वाला रवैया नहीं बदला तो वे सलाहकार और राज्यपाल का घेराव करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *