सरकार कितना ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगा लें,,,लेकिन अब भी इस देश में भूखे हवस के भेड़िए बिना किसी खौफ के खुले आम सड़को पर घूम रहे है,,,और खाकी भी इन भेड़ियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है,,,ऐसा ही एक मामला हरदोई के टड़ियावाँ गांव से आया है,,, जहां बीते दो महीने पहले हुए रेप के मामले में आज भी पीड़िता इन्साफ के लिये दर दर की ठोकरें खा रही है,,, लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है,,, पीड़िता की बहने ने बताया की वे दो महीने उनकी बहन उनके घर रहने कि लिए आई हुई थी,,,इस दौरान उनकी बहन के साथ उनके देवर द्वारा गलत काम किया गया और उसकी इज्जत लूटी,,, वहीं उन्होने बताया कि पीड़िता की इस दौरान हालत खराब हो गई कि परिवार को सूचना दी गई,,, जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी,,, लेकिन अभी तक आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई,,, जिसके चलते पीड़िता और उसका परिवार लगातार थाने और अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रहा है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है,,, पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस बराबर थाने के चक्कर लगवा रही है और मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़िता लगातार एसपी ऑफ़िस के चक्कर लगा रही थी जिसके बाद पीड़ित परिवार शुक्रवार को इस मामले में सीओ हरपालपुर से मिले,,, सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया कि उन्होनें इस मामले में कार्यवाही और जाँच के आदेश दे दिये हैं,,, वहीं उन्होने बताया है की पीड़िता उनके पास पहली बार आई है।
दो महीने दर दर ठोकरें खाने के बाद आज पीड़िता की सुनवाई की गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया अब देखना ये होगा कि इस पीड़िता के गुनहगार को कब तक पुलिस गिरफ्तार कर पाती है,,,कब इस युवती को इंसाफ मिलेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
