Wednesday , 28 October 2026
राहुल गांधी ने जताया दुख, रेलवे की नाकामी पर सरकार को लताड़ा

राहुल गांधी के शेड्यूल में बदलाव, अब 4 जून को करेंगे चंडीगढ़ दौरा

नूंह/चंडीगढ़, 30 मई 2025 — हरियाणा कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के प्रयासों के तहत कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह दौरा 1 जून को तय था, लेकिन अब राहुल गांधी 4 जून को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यह जानकारी कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आफताब अहमद ने बताया कि राहुल गांधी 4 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षकों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस दौरान वे हरियाणा के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक का उद्देश्य हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना और सक्रिय रूप देना है।

संगठन को मिलेगा नया रूप

कांग्रेस विधायक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से संगठनात्मक मजबूती की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब राहुल गांधी के दौरे से संगठन को नई दिशा मिलेगी और जो कमियां संगठन के अभाव में सामने आई थीं, उन्हें दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका को मजबूती से निभाएगी और राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में आने वाले दिनों की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, और कांग्रेस इसे हरियाणा की राजनीति में एक नई शुरुआत मान रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *