पंचकूला,15 मई । डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या मामले में आज होगी सुनवाई। सुनवाई के दौरान RC 8 डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले में एक मुख्य गवाह और राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की गवाही पर आज होगा क्रॉस एक्जामिन। मामले की सुनवाई आज दोपहर 2 बजे होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में होगी सुनवाई। डेरा प्रमुख राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होंगे सीबीआई कोर्ट में पेश। इस मामले के एक मुख्य गवाह खट्टा सिंह के दर्ज बयानों पर क्रॉस एक्जामिन किए जाने के बाद ही सीबीआई कोर्ट में कार्यवाही आगे बढ़ेगी और कोर्ट द्वारा बड़ा फैसला सुनाया जाएगा।काबिलेज़िक्र है कि मामले के गवाह खट्टा सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दोबारा गवाही के लिए याचिका लगाई थी।
जिसपर हाई कोर्ट द्वारा मंजूरी दे दी गयी है। सुनवाई में अभी चल रहा है फाइनल बहस का दौर और यह प्रक्रिया पूरी होते ही फैसला सुनाया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
