Sunday , 1 November 2026

राजस्थान में डस्टबिन में वैक्सीन पाए जाने पर मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी से किया ये सवाल !

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर पलटवार किया। राजस्थान में डस्टबिन में मिली वैक्सीन के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि, इस बात का जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को अपनी पार्टी की ओर ध्यान देना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी तो हमेशा वैक्सीन को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन अब राजस्थान में वैक्सीन के डस्टबीन में मिलने के बाद राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।मंत्री अनिल विज ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और राहुल गांधी हमेशा केंद्र सरकार को वैक्सीन के मामले में कौसते रहे हैं,अब उन्हें जवाब देना चाहिए। विज ने कहा कि लोग एक एक इंजैक्शन के लिए तरस रहे हैं और इन्होंने वैक्सीन को कूड़े में डाल रखा है। इसके खिलाफ तो अपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

राहुस गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी की छवि बनाने के लिए भाजपा का कोई भी मंत्री कुछ भी बोल सकता है। इस पर अनिल विज ने अपनी प्रक्रिया दी। विज ने कहा कि हमारी पार्टी का मंत्री कुछ भी बोले, इससे राहुल गांधी को क्या लेना है। राहुल गांधी देखे कि कमलनाथ क्या बोल रहा है। राहुल गांधी से अपनी पार्टी तो संभाली नहीं जाती और वह हमारी पार्टी की चिंता कर रहे हैं। यहां पर बहुत लोग है देखने के लिए।

किसान आंदोलन को लेकर ये बोले अनिल विज

किसान आंदोलन को लेकर अनिल विज ने कहा कि किसानों का आंदोलन है और आंदोलन करना हर किसी का अधिकार है। विज ने कहा कि हर किसी की अपनी विचारधारा है और अपने विचारधारा को आगे बढ़ाना का हक है और वह आंदोलन करें, लेकिन कानून को कभी अपने हाथ में न लें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *