Monday , 2 November 2026

रयान स्कूल छात्र हत्याकांड में कक्षा ग्यारह का छात्र गिरफ्तार सीबीआई जांच पर चेहरा छिपाती नजर आई पुलिस।

चंडीगढ,8नवम्बर। हरियाणा के गुडगांव जिले में स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में पिछले आठ सितम्बर को आठ वर्षीय छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के मामले में सीबीआई ने मंगलवार रात को इसी स्कूल के कक्षा 11 के छात्र राघव को गिरफ्तार कर लिया। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने अभियुक्त छात्र को सीबीआई की तीन दिन की हिरासत में भेजा है। सीबीआई ने छह दिन का रिमांड मांगा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उधर हरियाणा पुलिस स्कूल के छात्र की ही गिरफ्तारी पर मुंह छिपाती नजर आई। हरियाणा की सोहना पुलिस ने प्रद्युम्न हत्याकांड में स्कूल बस के कण्डक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था। पहले अशोक ने प्रद्युम्न की हत्या करना कबूल किया था लेकिन बाद में उसने अपना बयान बदलते हुए कहा था कि उस पर अपराध कबूल करने के लिए दवाब डाला गया था। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू से जब इस मामले में पुलिस की भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। अभी देखना है कि सीबीआई किस नतीजे तक पहुंचती है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि सीबीआई जांच कर रही है। हरियाणा पुलिस ने तो जांच पूरी की ही नहीं थी। पुलिस की जांच कें दौरान ही सीबीआई जांच की मांग उठाई गई तो जांच पुलिस को सौप दी गई। अब देखना होगा कि सीबीआई जांच में क्या खुलासे होते है।

रयान स्कूल के शौचालय में पिछले आठ सितम्बर को प्रद्युम्न ठाकुर का गला काट कर हत्या कर दी गई थी। अब सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया छात्र धौला गांव निवासी है। इस छात्र राघव के खिलाफ भादंसं की धारा 302 और आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। राघव उन छात्रों में शामिल था जिन्होंने स्कूल के अधिकारियों को प्रद्युम्न की हत्या के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस की जांच के दौरान राघव प्रमुख गवाह भी था। राघव के अभिभावकों ने सीबीआई पर अपने पुत्र को फंसाने का आरोप लगाया है। राघव द्वारा हत्या किए जाने का कारण यह बताया जा रहा है कि स्कूल की परीक्षाएं स्थगित कराने के लिए उसने हत्या को अंजाम दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *