एम टीवी के शो ट्रोल पुलिस आजकल अपने नए कांसेप्ट को ले कर चर्चा में है और इसे रेटिंग्स भी अच्छी मिल रही है। शो के होस्ट रणविजय सिंघा इन दिनों एम टीवी के शो रोडीज़ एक्सट्रीम में बिजी हैं जिसकी वजह से ट्रोल पुलिस की शूटिंग करने में दिक्क्त आ रही है। शो के मेकर्स ने नए होस्ट को लेने का फैसला किया है ताकि रणविजय भी रोडीज़ पर फोकस कर सके। सूत्रों की माने तो ट्रोल पुलिस में रणविजय को रिप्लेस करने बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान आ रही हैं। इससे पहले ज़रीन इस शो में अपने ट्रोलर को सबक सिखाने आई थी। ज़रीन का कहना है की आज के युवाओं को ये सिखाना बहुत जरूरी हो गया है कि ऐसे भद्दे कमैंट्स से उनकी विकृत मानसिकता दिखती है। जरीन ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
