Thursday , 3 September 2026
यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध बैग से 32 दुर्लभ कछुए बरामद किए

यमुनानगर में वन्यजीव त*स्करी पर बड़ी कार्रवाई, बैग से मिले 32 दुर्लभ कछुए; आरोपी फरार

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन्यजीव विभाग और पुलिस की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध बैग से 32 कछुए बरामद किए गए हैं। इनमें 22 इंडियन स्टार टॉरटोइज और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल शामिल हैं। टीम को देखते ही संदिग्ध अपनी मोटरसाइकिल और बैग छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैग में मिले 32 कछुए

जानकारी के मुताबिक, घटना 2 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे की है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी गुरदीप की नजर मोटरसाइकिल पर बैग लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो वह मोटरसाइकिल और बैग मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें कुल 32 कछुए मिले।

बरामद कछुओं में 22 इंडियन स्टार टॉरटोइज और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल शामिल हैं।

वन्यजीव विभाग ने कछुओं को कब्जे में लिया

कछुओं के मिलने की सूचना के बाद वन्यजीव संरक्षक संजीव कुमार और सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम ने सभी कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया।

वन्यजीव निरीक्षक लीलू राम के मुताबिक, दोनों कछुआ प्रजातियां कानून के तहत संरक्षित हैं। विभाग की ओर से कछुओं को सुरक्षित रखने के बाद जल्द ही उनके अनुकूल प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने की प्रक्रिया की जाएगी।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

जांच के दौरान फरार आरोपी की पहचान आयुष सैनी, निवासी आनंद मार्केट, यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी यमुनानगर में FIR दर्ज की है।

मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई प्रदीप कुमार को सौंपी गई है।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी इन दुर्लभ कछुओं को कहां ले जा रहा था और इन्हें कहां से लाया गया था।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले के पीछे वन्यजीव तस्करी का कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *