3 मई, लुधियाना : राम नगर इलाके में मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ कर लोगों ने उसकी जम कर पिटाई की और उसे अर्धनग्न कर गंजा कर दिया। इतने पाए भी जब लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने उसके गले में जूतों का हार डालकर चोर को पूरे इलाके में घुमाया। इसके बाद लोगों ने मोबाइल चोर को खम्बे से बांधकर उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मामले की जानकारी देते हुए डी.सी.पी. अश्वनी कपूर ने बताया कि इलाके में तीन मोबाइल चोर चोरी करने गए थे, जिनमे से एक युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया जिसके साथ इलाके के लोगों ने अमानवीय व्यव्यहार किया है। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि इस मामले में इलाके के जो भी लोग जिम्मेवार पाए गए उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
