इंदौरा, 4 फरवरी: इंदौरा के गाँव बरोटा के एक युवक का शव मुकेरियां हाइडल नहर के पावर हाउस नम्बर -2 में लगे गेटो से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान इंदौरा के गाँव बरोटा निवासी 22 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पावर हाउस के कर्मचारियों तथा दमकल विभाग के सहयोग से शव को पावर हाउस से बाहर निकाला।मृतक युवक गाँव बरोटा में मोबाइल रिपेयर की दुकान करता था और कुछ दिन पहले ही दुकान छोड़कर चंडीगढ़ में काम करने के लिए गया था। फ़िलहाल मृतक युवक अपने घर आया हुआ था और कल सुबह करीब दस बजे अपने घर से चंडीगढ़ के लिए निकला था लेकिन दोपहर बाद युवक की मौत की सुचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लिया।
मृतक के पिता के मुताबिक उनका बेटा कुछ दिनों से परेशान था जिस के चलते उसने यह कदम उठाया। फ़िलहाल हाजीपुर पुलिस ने मृतक प्रवीन कुमार के पिता मोहन लाल के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
