फतेहाबाद, 21 मई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद की पपीहा पार्क के नजदीक मिट्टी के बर्तनों की दुकान लगाने को लेकर आज दो गुट आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में दोनों गुटों के लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें से तीन के हाथ पर फ्रैक्चर आया है। सभी घायलों का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित राजू और उसके साथी ने बताया कि पपीहा पार्क के पास वह काफी समय से मिट्टी के बर्तनों की दुकान लगा रहे हैं । लेकिन आज उसका बड़ा भाई अपने परिवार के साथ वहां आया और उन्हें दुकान न लगाने की धमकी देने लगा। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पीड़ित के बड़े भाई और उसके परिवार ने अचानक लाठियों से उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के तीन लोगों को गंभीर चोटे आई हैं।
इस झगड़े में दोनों पक्षों के 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है पुलिस द्वारा इस मामले में बयान दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
