हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दरसअल केजरीवाल ने बीतें दिनों पीएम मोदी संग हुई वीडियो कॉंफ्रेसिंग को लाइव कर दिया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने भी उन्हें लताड़ा था। तो वहीं अब मंत्री अनिल विज ने भी उन पर निशाना साधा है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल किसी भी तरह की व्यवस्था को नहीं मानते हैं, उन्हें तो व्यवस्थाओं का उल्लंघन करने की आदत हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री अनिल विज प्रदेश में कोरोना से सुरक्षा के लिए कई तरह के कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही वे लगातार जनता को आश्वस्त भी कर रहे हैं कि हमारे पास पूरी व्यवस्था है। बेड से लेकर आक्सीजन तक की सारी व्यवस्था है। बता दें कि मंत्री अनिल विज शुरूआत से ही जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाते आए हैं। उन्होंने तो ये बात सपष्ट कह दी थी कि मैं जनता की नाराजगी को झेल सकता हूं, लेकिन लाशों के ढेर नहीं देख सकता। तभी तो उन्होंने लॉकडाउन की बजाय सख्ताई करने के ही आदेश दिए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
