कुरुक्षेत्र, 12 दिसंबर : कुरुक्षेत्र में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की धूम मची हुई है। इस मौके पर आयोजित क्राफ्ट मेले का आगाज 7 दिसंबर से हो चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जबकि 13 दिसंबर यानि वीरवार से अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारम्भ होगा। वहीं इस मौके पर भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इस महोत्सव में विदेशों से भी कई प्रतिनिधि शिरकत करने वाले हैं।
बता दें, इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के बड़े आयोजन में मॉरीशस सहयोगी देश और गुजरात सहयोगी राज्य के रूप में शिरकत कर रहा है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मॉरीशस के राष्ट्रपति भी शिरकत करने वाले हैं। 13 दिसंबर को अमित शाह गीता महोत्सव के शुभा आरम्भ के साथ ही हरियाणा पवेलियन का भी शुभारंभ करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
