Friday , 30 October 2026

बिहार में कोरोना के कहर को देखते हुए लगाया गया Lockdown,जानें कब तक रहेगी पाबंदियां ?

बिहार डेस्क: देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य सरकारें कोरोना के तांडव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। तो वहीं, बिहार में 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम नीतीश कुमार ने किया ये ट्वीट

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि, “कल सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका और अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।

बता दें, राज्य में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 11,407 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव (सक्रिय) मरीजों की संख्या 1,07,667 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 82 संक्रमितों की मौत हो गई है। राज्य में सोमवार को पटना सहित छह जिलो में पांच सौ से अधिक नए कोरोना संक्रमित मिले है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *