9 अगस्त। हरियाणा के एक निजी चैनल की महिला एंकर ने मौसम को लेकर एक ऐसा बड़ा खुलासा किया जिसने मौसम विभाग को भी सख्ते में डाल दिया । इस महिला एंकर ने लोगों को बताया कैसे बादल कर लेते हैं गर्भ धारण
देश के न्यूज़ चैनल अपनी खबरों में नमक मिर्च लगाकर कुछ इस तरह से परोसते हैं कि मानो खबर देखने वाला उनकी हेडलाइन को देखते ही खबर की ओर आकर्षित हो जाए। ऐसी ही एक खबर हरियाणा के निजी चैनल से सामने आई है जहां एक महिला एंकर ने अपने Facebook फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए एक ऐसी लाइन लिख कर डाल दी जिसके बाद कोई भी उस खबर को देखने से खुद रोक नहीं पाया।
दरअसल महिला बताना तो यह चाहती थी कि हिमाचल में बादल फटने की घटनाएं एकाएक क्यों बढ़ रही हैं और आखिर बादल कैसे फटता है। लेकिन शायद अज्ञानता पूर्वक महिला एक ऐसा शब्द इस्तेमाल कर गई जिसको लेकर अब यह खबर सोशल मीडिया पर हास्य का विषय बनी हुई है। जी हां इस महिला एंकर ने अपनी खबर को लोकप्रिय बनाने के लिए जो तथ्य पेश किया उसकी मुख्य लाइन यह थी कि बादल गर्भ धारण करते हैं या बादल प्रेग्नेंट होते हैं। लेकिन हर कोई यह सोच कर हैरान था कि बादल कैसे प्रेग्नेंट हो सकता है महिला ने जो तथ्य दिए वह बिल्कुल सही थे लेकिन प्रेगनेंसी शब्द वहां पर इस्तेमाल करना शायद खबर के साथ मजाक था और यही कारण है कि अब यह खबर सोशल मीडिया पर जानकारी कम और हास्य का कारण ज्यादा बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
