स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में खरीद ऐजेसियों के अधिकारियों को प्रधान सचिव महावीर सिंह ने आवश्यक निर्देश दिए। प्रधान सचिव ने विभिन्न खरीद ऐजेसियों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों से फसल की खरीद के बाद 72 घंटे के अंदर-अंदर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधान सचिव महावीर सिंह ने पिपली अनाज मंडी का दौरा करते हुए फसल में नमी की मात्रा को चैक किया और अधिकारियों को खरीद का कार्य सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को बारदाना पर्याप्त मात्रा में और सही समय पर उपलब्ध करवाए जाने की बात भी कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए है। सरकार ने गेंहू का समर्थन मूल्य 1735 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरे प्रदेश में उच्चाधिकारियों की डयूटी लगाई गई है।
इस दौरान प्रधान सचिव ने पिपली अनाज मंडी में आढतियों,व्यापारियों व किसानों से बातचीत की। आढती एसोसिऐशन के प्रधान बनारसी दास ने प्रधान सचिव को बताया कि अनाज मंडी में गेंहू खरीद का कार्य ठीक चल रहा है और प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम प्रद्युमन सिंह, शाहबाद एसडीएम सतबीर कुंडू,पिहोवा एसडीएम पूजा चांवरिया,लाडवा एसडीएम अनिल यादव,एमडी शुगर मिल सुजान सिंह, सीटीएम कंवर सिंह,डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह,डी एफ एस सी विरेन्द्र कुमार,डीडीपीओ कपिल शर्मा,डीएमईओ राजीव चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
