Thursday , 29 October 2026

फतेहाबाद : युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, ठगे लाखों रूपये

फतेहाबाद, 18 जून(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित एक होटल में लड़की को ब्लेकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की की हालत नाजुक बताई गई है। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो बनाकर डेढ लाख रुपये भी ऐंठ लिए और फिर भी ब्लैकमेल कर बार.बार होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्मए ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लड़की की हालत खराब होने के कारण पुलिस अभी तक उसके 164 के तहत बयान नहीं ले पाई है और न ही अभी मेडिकल हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

मामले के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में सिरसा निवासी लड़की के पिता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी फतेहाबाद में डयूटी थी। बेटी 11 वीं कक्षा में पढ़ रही थी, इस दौरान भूथनकलां निवासी साहिल नाम के युवक ने झांसे में लेकर दोस्ती कर ली। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी साहिल ने बेटी के साथ गलत काम किया और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

 

 

आरोप है कि साहिल ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसकी बेटी से करीब डेढ लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन फिर भी ब्लेकमेल करता रहा। इतना ही नहीं पीड़िता के पिता ने ये भी आरोप लगाया कि शनिवार 16 जून को भी साहिल ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित एक निजी होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में घर पहुंचकर उसकी बेटी ने आपबीती बताई। पुलिस की ओर से अब इस मामले मे आरोपी युवक के खिलाफ 376-2, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और युवती का मेडिक्ल करवाकर आरोपी युवक को जल्द गिरफतार करने की बात कही जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *