गुरुग्राम, 4 जुलाई(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम के बहुचर्चित प्रिंस मर्डर केस में आज जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में सीबीआई को आज सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करनी थी जिसे पेश करने में सीबीआई नाकामयाब रही। सीबीआई ने कहा है कि अभी उनकी जांच चल रही है और सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल करने के लिए उनको कुछ और समय दिया जाए। इस केस में एक बड़ा मोड़ यह भी आया है कि सीबीआई ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में इस केस को गुरुग्राम से पंचकूला सीबीआई अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की है। जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में आने वाली 26 तारीख को होगी। इसी बीच चाइल्ड सेशन कोर्ट में गुरुग्राम में इस केस की सुनवाई चल रही थी। उनके जज ने भी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को एक याचिका भेजी है जिसमें उन्होंने भी कहा है कि इसकी सुनवाई पंचकूला जानी चाहिए। इसीलिए डिस्ट्रिक्ट जज ने केस में सुनवाई की अगली तारीख 30 जुलाई तय की है ताकि 26 जुलाई को यह पता चल जाए कि हाईकोर्ट का फैसला क्या होगा। इस मामले में आज स्कूल की तरफ से बनाए गए दोनों आरोपी अधिकारियों की भी कोर्ट में पेशी हुई। जिनको अब अगली तारीख पर पेश होना होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
