हैदराबाद, 16 जून 2025 – प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी! बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा साहब’ का धमाकेदार टीज़र आज आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 28 सेकंड का यह टीज़र जबरदस्त एक्शन, मस्ती और हॉरर-हंसी की डोज़ के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मारुति दसारी, और प्रभास के साथ नजर आ रही हैं निधि अग्रवाल। पहली बार तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं मालविका मोहना, वहीं संजय दत्त अपने इंटेंस और रहस्यमयी लुक से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। कॉमेडी का तड़का लगाने पहुंचेंगे ब्रह्मानंदम और योगी बाबू जैसे दिग्गज कलाकार।
टीज़र हाइलाइट्स:
-
प्रभास का राजसी और विद्रोही अंदाज़
-
संजय दत्त की डार्क और रहस्यमयी एंट्री
-
निधि अग्रवाल का ग्लैमर और ग्रेस
-
हॉरर के साथ शानदार कॉमिक टाइमिंग
-
बैकग्राउंड स्कोर से थर्राया माहौल – थमन एस का संगीत बना रहा है माहौल
टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर अब तक इसे 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों कमेंट्स में लोग इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “Vintage Prabhas is back – श्योरशॉट ब्लॉकबस्टर!“, तो वहीं एक और कमेंट में कहा गया, “Prabhas + Horror + Comedy = BO धमाका!“
फिल्म की रिलीज़ डेट:
‘राजा साहब’ 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया है।
लीक पर मेकर्स सख्त
हाल ही में फिल्म के कुछ टीज़र क्लिप्स ऑनलाइन लीक हो गए थे, जिस पर मेकर्स ने अपनी नाराज़गी जताई और चेतावनी जारी की। “अगर ‘The Raja Saab’ से कोई भी लीक कंटेंट पाया गया तो संबंधित सोशल मीडिया हैंडल सस्पेंड कर दिए जाएंगे,” – यह बयान फिल्म के ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल से जारी किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
