Wednesday , 28 October 2026

प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में कहीं दिखी भक्तों की चहल पहल, तो कहीं पसरा सन्नाटा!

शक्ति और अराधना का पर्व नवरात्री का आगाज हो चुका है। आज यानि 17 अक्टूबर को नवरात्रि पव का प्रथम दिन है। आज के दिन मां दुर्गा शक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। नवरात्र के पहले दिन जहां प्रदेश के कई मंदिरों में भक्तों की रौनक देखने को मिली तो वहीं झज्जर के विश्व प्रसिद्ध बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मेले को कोरोना की नजर लग गई है। इस बार भी जिला प्रशासन ने कोरोना के चलते मेले को न लगने देने का फैसला लिया है। श्रद्धालु इस बार घर बैठकर ही मां भीमेश्वरी देवी के  फेसबुक लाइव पर मां के दर्शन कर सकते है। प्रशासन ने आज नवरात्र का पहला दिन था,लेकिन बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर काफी सूना-सूना नजर आया।

तो वहीं फरीदाबाद के महारानी वैष्णो देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में काफी एहतियात बरती गई हैं जिसके चलते एक निश्चित दूरी पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया । इसके अलावा श्रद्धालु जो भी प्रसाद चढ़ा रहे हैं वो सब सेनेटाइज  करके और फिर बाहर निकलने पर ही श्रद्धालुओं को वापस दिया जा रहा है ।  इसके अलावा मंदिर के घंटों को कपड़ों से बांध दिया गया है जिससे सभी लोग इसे हाथ ना लगाएं।

तो कुल मिलाकर प्रथम नवरात्र के दिन कहीं भक्तो की रौनक देखने को मिली तो कहीं कोरेना काल के चलते मदिर सूने सूने नजर आए। हम तो देवी मां से यहीं कामना करते हैं कि अपने भक्तों की हर मुरादों को पूरी करे। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *